?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विधायक डॉ राजेश सोनकर ने चुनाव जीतने से पहले ग्रामीण जनों से पुल निर्माण का वादा किया था

विधायक डॉ राजेश सोनकर ने चुनाव जीतने से पहले ग्रामीण जनों से पुल निर्माण का वादा किया था

ट्रेचिंग ग्राउंड कीचड़ समस्या पर नगर मंडल अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दो दिन में समाधान का आश्वासनIMG 20250901 WA0017

सोनकच्छ, — विधायक डॉ. राजेश सोनकर के निर्देशानुसार, नव नियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार को ग्राम भागसरा, खेरिया शाहू, रोशनाबाद और जलेरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात कर ट्रेचिंग ग्राउंड से संबंधित समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड का कचरा सड़क पर फेंकने से कीचड़ फैल गया है, जिससे बच्चों को स्कूल जाते समय गिरने की आशंका रहती है। इस पर मंडल अध्यक्ष ने सीएमओ से तत्काल बात कर दो दिनों में समस्या के समाधान का निर्देश दिया। सीएमओ ने इंजीनियर जितेंद्र मारू को मौके पर भेजा, जिन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिनों में मुरम डालकर रास्ते को समतल किया जाएगा, जिससे कचरा सड़क पर नहीं फैलेगा। निरीक्षण के दौरान विनोद धाकड़, जितेंद्र सिंह धाकड़, विजेंद्र सिंह सेंधव, लोकेन्द्र सिंह और राहुल दरबार उपस्थित रहे।इस पहल से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग मिलेगा।

विधायक डॉ राजेश को ग्रामीणों ने दिया था आवेदन पीलिया खाल पुल निर्माण का विधायक ने दिया था आश्वासन IMG 20250830 162110

29 अगस्त को ग्रामवासी भागसरा, अभयपुर, बंजारी, खेरियासाहू, रोशनाबाद, जलेरिया आदि आम जन ने  वर्तमान में बारिश का समय चल रही परेशानी को लेकर पिलिया खाल की पुलिया छोटी होने के से एवं कालिसिंध नदी के गेट लग जाने के बाद उक्त पानी पुलिया के उपर ही 2 फिट उपर बढ़ जाता हैं है जिससे  ग्रामीणो को एवं स्कुल के बच्चो को आने जाने में काफी परेशानी होती है एवं ट्रेचिंग ग्राउड पर नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा गंदा गचरा फेकने के कारण वहां से निकलना सम्भव नही हो पा रहा है तथा हम ग्रामीणोजनो को काफी समस्या आ रही है तथा वहा पर नगर परिषद द्वारा समस्त कचरा भी रोड पर फेका जा रहा है जिससे गाँव से आने वाले बच्चे व अन्य व्यक्ति अधिक किचड होने के कारंण गिरते है व वहा पर अत्यधिक गंदगी हो रही है तथा श्रीमान से निवेदन है कि इस समस्याओ को ध्यान में रखते हुए पिलिया खाल पर नई पुलिया का निर्माण किया जावे जिससे हम सभी ग्रामीणो को समस्या का समाधान हो सके एवं जो नगर परिषद द्वारा जो गंदा कचरा फेका जा रहा है वह भी साफ करवाया जावे एवं रोड के एक साईड एक दिवार बनवाई जावे जिससे उक्त कचरा रोड पर नही आ पाये तथा राजस्व विभाग द्वारा नगर परिषद सोनकच्छ को 15 बीघा जमीन धरमपुर में दी गई है उक्त गंदे कचरे के स्थान को वहा पर स्थापीत करने की कृपा करे जिससे उक्त स्थान को खाली करवाया जावे एवं उक्त रोड पर गंदगी ना फैले एव हम सभी ग्रामीणो को एवं स्कुल के बच्चो को उक्त रोड से निकलने में कोई समस्या ना आए।

बतादे की विधायक डॉ राजेश सोनकर ने चुनाव के समय ग्रामीणों को आश्वास दिया था कि मेरी पहली प्राथमिकता पुल निर्माण रहेगी

Back to top button
error: Content is protected !!