A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की बड़ी खबर जो गोला गोकरननाथ से निकाल कर आ रही है

सात सदस्यों का परिवार बिना आवास के रह रहा है और घर में पानी भरा है कोई सुनने वाला नहीं

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें एक सात सदस्यों के परिवार को जिसके पास कोई रोजी-रोटी का धंधा नहीं है ऐसे व्यक्ति को भी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर दिया गया जबकि उन्होंने विगत कुछ समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कराया था यहां पर मैं आपको बता दूँ कि दो भाइयों ने एक साथ आवास ऑनलाइन कराया था जबकि दोनों भाई काफी समय पहले से ही अलग-अलग रह रहे हैं इनमें से एक भाई का आवास स्वीकृत कर दिया जाता है जबकि दूसरे भाई का आवास बिल्कुल भी स्वीकृत नहीं किया जाता है कहीं ना कहीं ऐसे मामलों में कार्य प्रणाली की निरंकुशता सामने आती है कि पात्र को अपात्र घोषित कर दिया गया और उसको आवास से वंचित कर दिया गया जबकि उक्त व्यक्ति के पास में इस समय एक भी कमरा नहीं है और सात लोगों का परिवार हैं इनके हिस्से में मात्र जीना और लैट्रिन बाथरूम आता है आवश्यकता इनको बहुत है कि एक किसी तरीके से आवास योजना के अंतर्गत उनकी छत पड़ जाती अभी यह बिना छत के ही रहने के लिए मजबूर हैं और इस समय में तो बरसात का समय चल रहा है और लगभग 1 से 2 फुट पानी उनके घर में भर रहा है अब यह किस प्रकार से खाना बना कर भोजन करते होंगे किस प्रकार से यह रह रहे होंगे यह तो आप स्वयं देख सकते हैं कुछ फोटो आपके समक्ष पेश कर रहा हूं ऐसे व्यक्तियों को हर हाल में आवास मिलना ही चाहिए परंतु पता नहीं क्या मुझे लगता है कि कहीं पर भी न्याय की आशा रखना संभव नहीं हो पा रहा है प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है कि ऐसे मामले पर ध्यान देते हुए इनको आवास अवश्य उपलब्ध कराया जाए यह इनका कहना है इनकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि अपने मकान की मरम्मत करवा सकूं या इसको सही करवा सकूं तो प्रशासन से गुहार है कि हमें आवास उपलब्ध जरूर कराया जाए

Back to top button
error: Content is protected !!