कुदरहा ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति में बड़ा खेल आया सामने
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। कुदरहा ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति में बड़ा खेल सामने आया है।।
💫 नियुक्ति पाने वाली ग्राम प्रधान की भांजी बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
कुदरहा बस्ती ।। चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद का खुला खेल खेला गया और योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। सरकारी नियम-कायदों को ताक पर रखकर रिश्तेदारी के आधार पर नौकरी दे दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रधान ने अपने पद और प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया है। नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता पूरी तरह से गायब रही और सभी औपचारिकताएं सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गईं।पंचायत स्तर पर इस तरह की धांधली ने सरकार की योजनाओं की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग खुलेआम जांच की मांग कर रहे हैं।
अधिकारियों की चुप्पी और कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा और भड़कता जा रहा है। अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि ग्राम प्रधान की भांजी की फर्जी नियुक्ति पर आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई।






















