A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तहसील तमकुहीराज पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जा रही जनता की फरियाद

WhatsApp Image 2025 09 06 at 17.49.05

तमकुहीराज कुशीनगर ,तमकुहीराज तहसील में  जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 06.09.2025 को तहसील तमकुहीराज पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है,उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!