
सर्वेश राय
संवाददाता

लुधियाना (पंजाब)
पानी सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने वार्ड नंबर 33 अंतर्गत आने वाले शहीद महिंदर नगर में पानी ट्यूबवेल लगाने के कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस इलाके के लोगों को पीने के पानी की काफी समस्या आ रही थी और लोगों की मांग को देखते हुए नया ट्यूबवेल लगाने की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उन वार्डों में भी नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जहां पीने के पानी की किल्लत है। पिछले दिनों भारी बारिश के कारण चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की रफ्तार धीमी पड़ी थी, लेकिन अब सतलुज नदी में पानी का स्तर नीचे आने से लोगों को राहत मिलेगी और विकास प्रोजेक्टों में भी तेजी लाई जाएगी। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा लोक-भलाई योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। नीला कार्ड, पेंशन और आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से वंचित लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि योजना का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंच सके।
इस मौके पर इलाके के लोगों ने विधायक राजिंदरपाल कौर छीना का ट्यूबवेल लगाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर वार्ड प्रधान राजिंदर शर्मा, कुलदीप धींगान, चिंता हरण दूबे, सुभाष कुमार, अजय शुक्ला मौजूद रहे।









