A2Z सभी खबर सभी जिले की

वोकल फार लोकल से देश बनेगा आत्मनिर्भर भारत – जगजीत सिंह छंगू

 

IMG 20250912 WA0029 1

सुल्तानपुर

वोकल फार लोकल से देश बनेगा आत्मनिर्भर भारत – जगजीत सिंह छंगू

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने गुरू चरण कौर पब्लिक स्कूल में चलाया हस्ताक्षर अभियान

सुलतानपुर।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष साहू के संयोजन में शुक्रवार को स्वदेशी जनजागरण हस्ताक्षर अभियान श्री गुरुचरण कौर पब्लिक स्कूल में चलाया गया। विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू और प्रधानाचार्य तेजिंदर कौर ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल अभियान से देश का आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार होगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष साहू ने स्वदेशी जनजागरण अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़चढकर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश जायसवाल, रेनू सिंह, आत्मजीत सिंह टीटू, फूलचंद्र अग्रहरि,लालेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, मंजू तिवारी, प्रदीप मिश्रा, मोहित साहू, रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!