
*नागर ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने ai के युग में संजा परम्परा को जीवित रखा*
*प्रदेश अध्यक्ष महिला परिषद् श्रीमती सोनिया मंडलोई का प्रयास हुआ सार्थक*
🎯 वंदे भारत लाइव टी वी न्यूज़ चैनल इंदौर
मप्र नागर ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मण्डलोई जी की पहल पर आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में आयोजित संजा गीतों की प्रतिस्पर्धा में प्रदेशभर की सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।
सफल, सुव्यस्थित ऑनलाइन सँज़ा गीतों की प्रतियोगिता निर्विघ्न 3 घंटे लगातार चली । कॉम्पिटिशन में 32 प्रतिभागियों के साथ 151 महिलाओं ने दर्शक रूप में अपनी सहभागिता रूपी उपस्थिति दी। इस प्रकार करीब 180 समाजजनों ने इस अनूठे आयोजन का आनंद लेते हुए नया कीर्तिमान रचा।
सर्व प्रथम विशेष मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार रावल जी का उदबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने सँज़ा प्रतियोगिता आयोजित करने के लिये महिला परिषद की भरपूर प्रशंसा करते हुए समाज की मातृशक्तियों से आव्हान किया कि बच्चों की प्रथम गुरु माँ ही होती है इसलिए उन्हीं की जिम्मेदारी है कि वह प्रारंभ से ही अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति से जोड़कर रखें।
तत्पश्चात महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मण्डलोई जी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में बताया कि विलुप्त प्रायः परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से सँज़ा गीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा इससे सभी महिलाओं ने अपना बचपन याद किया। अपने शब्दरूपी मार्गदर्शन में श्रीमती मंडलोई ने दिनांक 21 दिसंबर 2025 को उज्जैन में मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण महिला परिषद द्वारा प्रथम वृहद महिला सम्मेलन आयोजित किये जाने की जानकारी भी देते हुए अपने विचार साझा किए और बताया कि उक्त सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की सभी महिलाओ को एकत्र कर सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा तथा हर शाखा की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। उस दिन महिला परिषद के द्वारा सभी सँज़ा गीत प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा पुरूस्कार दिए जाएंगे। सभी विजेताओं को पुनः सँज़ा गीतों की प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष नेहा प्रतिमा मेहता जी ने एक सँज़ा गीत गा कर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि के रूप में समाज की वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष शारदा जी मण्डलोई, डॉ निरुपमा नागर जी तथा आभा मेहता जी उपस्थित रहीं तथा सभी ने सँज़ा गीत प्रतियोगिता रखने के उद्देश्य को सराहा।हाटकेश्वर समाचार सम्पादन सहयोगी सुषमा अनिल जी नागर ने सँज़ा के महत्व को विस्तृत रूप से बताया।
सभी ने बहुत तन्मयता से सुना और आनंद उठाया।
समाज की 2 सुमधुर गायिकाओं *सुषमा मण्डलोई जी व डॉ कविता मेहता जी* ने इस प्रतियोगता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपने निर्णय से विजेता घोषित किए। जिसमें प्रथम: *नेहा अम्बरीष नागर उज्जैन* द्वितीय:*मीरा व्यास खण्डवा तथा रेखा नागर उज्जैन* तृतीय: *रचना सुनील नागर इंदौर, चतुर्थ:*प्रीति डॉ मनोज शर्मा बेरछा तथा मुक्ति प्रवीण मेहता मंदसौर*
सम्पूर्ण कार्यक्रम को महासचिव अर्चना व्यास जी ने अपनी कार्यकुशलता से व्यवस्थित तरीके से संचालित किया तथा महासचिव प्रतिभा मेहता जी ने आभार प्रकट किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपिका सूरज मेहता ने बताया प्रदेशाध्यक्ष सोनिया जी ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम बगैर टीम वर्क के सम्भव नहीं है, इसलिये इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय महिला परिषद की जुझारू टीम को देना चाहूंगी साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं जिन्होंने धैर्य से इसे सुना। इस कार्यक्रम में इंदौर, रतलाम, भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, खण्डवा, मडावदा, बेरछा, राऊ, देवास, शामगढ, खरगोन, खेरोट, नागदा, नानपुर, नेपानगर, बड़ौदा, पुणे चंडीगढ़, अहमदाबाद, मुम्बई आदि शहरों से नागर महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ी। इंदौर की वरिष्ठ साहित्यकार ज्योति जैन व रेखा मण्डलोई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
निम्नलिखित प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया मीना नागर, चारु नागर, प्रीति शर्मा, रचना नागर, रुपाली जोशी, सुनीता नागर, बिंदु मेहता, श्रेया मेहता, मीरा व्यास, शीतल नागर, संध्या मण्डलोई, जानवी जोशी, हेमा मेहता, रीना शर्मा, प्रेरणा मेहता, रिद्धिमा नागर, कविता ओ पी नागर, मुक्ति मेहता, कामिनी मण्डलोई, प्रियंका दीवान, दर्शना भट्ट, तृप्ति व्यास, ममता नागर, अंजना नागर, रूपा पोद्दार, पिंकी नागर, नेहा नागर, अनिता नागर, रेखा नागर, विजया लक्ष्मी मण्डलोई, भावना नागर व श्रीमती शारदा व्यास इकलेरा।









