
श्री जगदंबा बाल निकेतन उ, प्रा, वि, खारड़ा में नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन,
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा में 69 वी जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह श्री जगदंबा बाल निकेतन खारड़ा स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी तेज सिंह पंवार रहे। अध्यक्षता संस्थापक पप्पू सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सीबीईओ किशन सिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला मंत्री केसर सिंह परिहार, मूल सिंह भाटी पूर्व उप चेयरमैन पाली, पिओ राजेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह सारण, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, भीमाराम पटेल बिट्टू, पुनाराम देवासी, भंवरलाल बावरी ,पटवारी अनोप सिंह भाटी, वीडिओ श्याम सिंह बिश्नोई,कुसुम गोस्वामी सादड़ी, उपस्थित रहे संचालक लादू सिंह भाटी समापन समारोह पुरस्कार वितरण अतिथियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में बुधवार 17 सितंबर 2025 को किया गया। श्री जगदंबा बाल निकेतन के संचालक पप्पू सिंह चौहान ने बताया कि 14 से 17 सितंबर 2025 तक खेल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें छात्र वर्ग में रा,उ, प्रा, वि, लाडपुरा प्रथम, देवनारायण रा, बालक आवासीय देव डूंगरी की टीम द्वितीय,रा,उ,मा, वि,दिवादी की टीम तृतीय रही, वहीं छात्रा वर्ग में रा, उ, प्रा,वि, लाडपुरा की टीम प्रथम, सादड़ी की टीम द्वितीय, श्री जगदंबा बाल निकेतन खारड़ा की टीम तृतीय रही। प्रथम टीम को गोल्ड मेडल व ट्रॉफी, द्वितीय टीम को सिल्वर मेडल व ट्रॉफी, तृतीय टीम को काश्य मेडल व ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। श्री जगदंबा स्कूल द्वारा अतिथियों व भामाशाहों, वॉलिंटियर्स का साफा ,दुपट्टा ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में संयोजक मंडल भगवती राजपूत, रमेश, चयन समिति के प्रकाश, भागीरथ सुथार, प्रदीप सिंह, भीमाराम पटेल, अश्विनी, निहाल सिंह प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम कोच मुकेश भारती, प्रतियोगिता की सफलता की व्यवस्था में लगे मंगल सिंह चौहान, अमर भारती ,मोहन दास,भरत भारती, पूर्ण राम ,मुकेश सिंह भाटी ,विकास गर्ग व सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे।




















