A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

*वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद*

*जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद*

*वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद*

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 600 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 72 लाख रुपये बताई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने शनिवार रात मैनपुरी मार्ग स्थित चौकी सन्तजनू के सामने चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मल्लाराम पुत्र वाघाराम और दीनदयाल पुत्र फरसाराम, दोनों निवासी रानी गांव कल्ला थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

*जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद*

Back to top button
error: Content is protected !!