A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाज़ीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा संपन्न, पुरानी कार्यकारिणी दोबारा निर्वाचित

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाज़ीपुर

गाज़ीपुर। जिला पंचायत हाल में सोमवार को गाज़ीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा बड़े ही उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संरक्षक द्वय आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा ने करते हुए पूर्व की कार्यकारिणी को पुनः दायित्व सौंपने का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को अगले दो वर्षों के लिए नवीनीकृत कर दिया गया।

कार्यकारिणी का गठन

निर्णय के अनुसार आगामी दो वर्षों तक प्रेस क्लब की कमान वही पुरानी कार्यकारिणी संभालेगी।

संरक्षक – आशीष कुमार सिंह, मनीष कुमार मिश्रा

अध्यक्ष – शिवकुमार कुशवाहा

महासचिव – कृपा कृष्ण (केके)

कोषाध्यक्ष – संजय सिंह कुशवाहा

सचिव – विनीत दुबे

उपाध्यक्ष – मनीष सिंह

कार्यकारिणी सदस्य – करुणेन्द्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी

लेखा-जोखा प्रस्तुत

महासचिव कृपा कृष्ण ने बीते दो वर्षों की गतिविधियों और आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग चार लाख रुपये खर्च हुए। वहीं, सदस्यों के बीमा हेतु लगभग एक लाख रुपये की किस्त जमा की गई है। इसके अलावा, कोष में एक बड़ी राशि अभी भी सुरक्षित है।

वेलफेयर कोष का गठन

सभा में पत्रकारों के हितों की दृष्टि से पत्रकार वेलफेयर कोष बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार रुपये की राशि की घोषणा की। साथ ही करुणेंद्र राय, प्रदीप शर्मा, अशोक कुशवाहा ने 2-2 हजार रुपये और नरेंद्र कुशवाहा ने 1100 रुपये का योगदान किया।

कार्यशाला की मांग और आश्वासन

सभा के दौरान पत्रकारों ने कौशल विकास हेतु कार्यशाला आयोजित करने की मांग रखी। इस पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने कहा कि शीघ्र ही पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाएगा।

वक्ताओं के विचार

सभा में संरक्षक आशीष कुमार सिंह और मनीष मिश्रा ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया। कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा ने वित्तीय पारदर्शिता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। सचिव विनीत दुबे और उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रेस क्लब की मजबूती और पत्रकारों की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र राय, अनिल कुमार सहित यशवंत सिंह, अशोक मौर्य, दयाशंकर राय, धर्मेंद्र मिश्रा, गिरीश पांडेय, वसीम रज़ा, फूलचंद सिंह, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद ऐनुद्दीन, अभिषेक सिंह आदि ने भी अपने विचार साझा किए।

उपस्थिति

सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। इनमें लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, एकरार खान, अजय कुमार, विपिन यादव, हसीन अंसारी, नरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव, पवन मिश्रा, रिजवान अंसारी, ओमप्रकाश, रतन कुमार, शिव प्रताप तिवारी, कमलेश यादव, बबलू राय, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र चौधरी, सुनील गुप्ता, सुधाकर पांडेय, मुहम्मद खालिद शमीम, अरुण कुमार यादव, आरएन राय, इंद्रसेन प्रसाद, गोपाल पांडेय, प्रदीप दुबे, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, हैदर अली, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोतीलाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, इरफान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

सभा का संचालन महासचिव कृपा कृष्ण (केके) ने किया।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!