
आम आदमी पार्टी अलवर शहर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
आदरणीय सम्पादक जी,
अलवर। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस व सह प्रभारी घनेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी अलवर शहर विधानसभा की संगठनात्मक
एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज प्रातः नेहरू गार्डन, अलवर में आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार, मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा। प्रदेश प्रभारी व प्रदेश सहप्रभारी के मार्गदर्शन में अलवर जिला कॉर्डिनेटर जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तर पर पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मज़बूत बनाने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और आम आदमी पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव पहुँचाने का संकल्प लिया।
आज बैठक में अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गोयल, महावीर, विनोद कुमार, राम, रणजीत सिंह स्वामी, मनमोहन बंका, नितेश शर्मा, अनवर हुसैन, कानसिंह, लोकेश कुमार, निखिल मीणा, देवेन्द्र कुमार, सब्बीर खान, मनोज चंद्रौल, अतर सिंह, श्यामलाल जाजोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।




