A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना(पंजाब)में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SHO सहित कई आफिसर के तबादले

up police transfer news
लुधियाना (पंजाब): कमिश्नरेट पुलिस में फेरबदल हुआ है जिसमें कई एस.एच.ओ. और चौकी इंचार्जों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पैक्टर गुलजिंदर पाल सिंह को थाना दुगरी का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया। इंस्पैक्टर परमवीर सिंह को आर.आई. पुलिस लाइन भेजा गया है। ऐसे ही इंस्पैक्टर अमृतपाल शर्मा को कंप्लेंट ब्रांच से थाना डिवीजन नंबर-8 का इंचार्ज लगाया गया है जबकि एस.आई. अमरजीत सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा एस.आई. लखविंदर मसीह को साइबर क्राइम से चौकी कोचर मार्कीट का इंचार्ज लगाया गया। एस.आई. धर्मपाल को कोचर मार्कीट से बदलकर एडीशनल एस.एच.ओ. थाना मॉडल टाऊन लगाया गया।

एस.आई. तरसेम सिंह को रघुनाथ चौकी से थाना सदर भेजा गया। उनकी जगह ए.एस.आई. अश्वनी कुमार को चौकी रघुनाथ का इंचार्ज लगाया गया है। ऐसे ही ए.एस.आई. कपिल शर्मा को चौकी मराड़ो का इंचार्ज, ए.एस.आई. रविंदर कुमार को चौकी बसंत पार्क, ए.एस.आई. जसविंदर सिंह को चौकी बस स्टैंड का इंचार्ज, ए.एस.आई. सुनील कुमार को चौकी जगतपुरी का इंचार्ज, ए.एस.आई. सुभाष चंद को चौकी घुमारमंडी इंचार्ज, ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह को न्यू कोर्ट काम्पलैक्स चौकी का इंचार्ज, ए.एस.आई. सुखजिंदर सिंह को थाना सलेम टाबरी, एएसआई राजकुमार को चौकी डी.एम.सी. इंचार्ज और मेवा सिंह को थाना डिवीजन नंबर-5 में नियुक्त किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!