A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनभद्र पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो इनामी गिरफ्तार, तीन फरार

IMG 20250923 101706

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_चुर्क रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश वीर सिंह और आजाद सिंह पैरों में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।IMG 20250923 101706

घायल बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ये बदमाश बीते अगस्त में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र की चोरी की घटना में वांछित थे।IMG 20250923 101725

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई रही। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।IMG 20250923 101753

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!