A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिङीङवाणा-कुचामनचुरूजयपुरजोधपुर देशराजस्थान

5 दिवसीय कृषि सखी आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

IMG 20250923 WA0047

 

डीडवाना-कुचामन जिले में

कृषि विज्ञान केंद्र, मौलासर पर 5 दिवसीय कृषि सखी आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिला किसानों को प्राकृतिक खेती के नवीन तरीकों, बीज प्रबंधन एवं फसल संरक्षण की जानकारी देना है।

 

उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती का परिचय एवं आधारभूत जानकारी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। डॉ0 अर्जुन सिंह जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष केवीके मौलासर ने बताया कि ने महिलाओं को बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन लागत घटती है और स्वास्थ्यवर्धक फसलें प्राप्त होती हैं।

 

वहीं डॉ0 एम एम पुनिया, सस्य विज्ञान विशेषज्ञ, के वी के, मौलासर ने प्राकृतिक खेती के सिदांत व शून्य बजट प्राकृतिक खेती अवधारणा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। श्री मोहन लाल बाना, कृषि अधिकारी ने प्राकृतिक खेती में कृषि सखी के योगदान व भूमिका के बारे में बताया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!