A2Z सभी खबर सभी जिले की

आतंकी पन्नू की प्रवासियों को धमकी, 19 अक्तूबर तक छोड़ो पंजाब वर्ना..

सर्वेश राय( लुधियाना): पंजाब भर में जहां प्रवासियों को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है वहीं, अब उन्हें खालिस्तानी आतंकी संगठन सिफ फॉर जस्टिस (SFJ) ने भी धमकी दे दी है। संगठन के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने प्रवासियों को 19 अक्तूबर तक पंजाब को छोड़ने की बात कही है। उसकी एक वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो कहा कि अगर प्रवासी पंजाब को छोड़कर नहीं गए तो गंभीर नतीजे भूगतने पड़ सकते हैं।

CM मान और डीपी को दी धमकी
पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस डीजीपी पर भी निशाना साधा। उसने कहा कि, डीजीपी यादव हिन्दू आतंकवाद फैलाने वालों का साथ दे रहे हैं। उसने सीएम मान को चेतावनी दी है कि, जैसे कांग्रेस और बीजेपी को पंजाब में हाल हुआ है, उसी तरह उनकी पार्टी को भी बिखेर दिया जाएगा।

इस वीडियो में पन्नू ने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारों को खिलने का भी दावा किया है। स्टेशन पर बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर नारे लिखे गए हैं। उसने ये भी कहा कि, पंजाब में सिर्फ वही रहेगाा जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। वहीं इस साल दीवाली पर अयोध्या से हरिद्वार तक ब्लैकआउट करने का दावा किया किया है।PTI09 16 2025 000333A 0 1758070099560 1758070115408

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!