महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के शुभ अवसर पर आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम हुआ आयोजन इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी , उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम में महानगर लखनऊ जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद सिंह उपस्थित होकर महर्षि बाल्मीकि के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाभाव से उन्हें वंदन किया।
इस अवसर पर सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा , बृजलाल , अनूप वाल्मीकि महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ,व विधायकगण उपस्थित रहे
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि वाल्मीकि जी, जिन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर सनातन संस्कृति को एक अमूल्य धरोहर दी, उनके विचार आज भी समाज को धर्म, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।