
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे हुए एक ट्रक को केमिकल से भरे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद सिलेंडर एक एक करके फटने लगे। प्राप्त जानकारी अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया और पांच लोग के घायल होने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलेंडरों फटने से एक सिलेंडर जलता हुआ एक नजदीक एक ढाबे के अंदर जाकर गिरा, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में ट्रक के पास खड़ी पांच गाड़ियां भी जल गई। जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में करीब तीन सौ गैस सिलेंडर थे, इनमे से लगभग दो सौ सिलेंडर फट गए।