A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का हुआ आयोजन

विभिन्न कंपनियो ने साक्षात्कार के माध्यम से 384 अभ्यर्थियों को प्राथमिक चयन किया गया

IMG 20251009 WA0034 IMG 20251009 WA0035 IMG 20251009 WA0033डीडवाना-कुचामन, जिले में  कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुचामन सिटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन बुधवार को कुचामन महाविद्यालय परिसर में किया गया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 08 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्यूआर कोड के माध्यम से लगभग 600 से ज्यादा बेरोजगार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में राजस्थान प्रदेश एवं देशभर से 14 निजी क्षेत्र की ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, फाईनेंस, हॉस्पिटल, होटल प्रबन्धन एजेंसी, एज्युकेशन एण्ड ट्रेनिग, इंजीनियरिंग, सोलर समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बेरोजगारों का साक्षात्कार के माध्यम से 384 अभ्यर्थियों को प्राथमिक चयन किया गया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!