करवाचौथ पर बाजारों में दिखा रौनक
इटवा में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़, सुहागिन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
करवाचौथ का त्योहार कल मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इटवा सहित पूरे शहर के बाजारों में पर्व को लेकर रौनक बढ़ गई है और खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

बाजारों में सोलह श्रृंगार के सामान, सजावटी थालियां, चूड़ियां, करवा, चलनी और पारंपरिक पूजा सामग्री की मांग में
भारी वृद्धि देखी जा रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक सजावट की है।
इटवा चौराहे के आसपास की दुकानों पर करवा चौथ की थालियां 150 रुपये, चलनी 40 रुपये और पूजा के लिए लोटा 50 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इस बार डिजाइनर थालियां और रंग-बिरंगे करवे महिलाओं की विशेष पसंद बने हुए हैं।
कपड़े, गहने और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन महिलाओं ने पहले ही खरीदारी शुरू कर दी थी। देर शाम तक बाजारों में भीड़ बनी रहने से दुकानदारों में भी उत्साह ।







