
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज#
उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

कोटड़ा-एसएमसी फेड्रेशन द्वारा शुक्रवार दिनांक 23 सितंबर 2025 को कोटड़ा में राणाराम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई।
राणाराम ने कहा कहा कि एसएमसी फेड्रेशन का उद्देश्य विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाना और समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरुक करना। उन्होने आग्रह किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में नियमितरुप से जाए और समस्याओ की जानकारी समय पर साझा करें।
बैठक का उद्देश्य विद्यालयों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन, सुरक्षा, बच्चों की पढाई और मुलभुत सुविधाओं में सुधार लाना।
1. जर्जर भवनः प्रशासन द्वारा विद्यालय भवनों को गिराने का आदेश पहले जारी किये गए थे, परन्तु अभी तक सभी भवन नही गिराये गये है। उन चयनित भवनो को जल्दी ही गिराए जाए।
2. इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थ के आदेश जारी किए गये थे लेकिन सभी विद्यालयों में अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था नही हुई है। फेड्रेशन ने प्रशासन से शिघ्र वैकल्पिक व्यस्वथा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
3. कोटड़ा क्षेत्र में 12 विद्यालय विहिन राजस्व गांवो में आज भी आंगनवाडी, माँ-बाडी केन्द्र व विद्यालय नही है, इन गांवो में विद्यालय खोले जाए।
4. परिवार सहित पलायन करने वाले बालश्रमिक बच्चों के लिए सीजनेबल हॉस्टल खोला जाए, जिससे बालश्रमिक कम हो सके और सभी बच्चें शिक्षा से जुड़े।
संस्थान के बाबुलाल गमार द्वारा सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए व समुदाय को शिक्ष प्रति जागरुक करने की बात कही।
बैठक में 15 विद्यालयों से एसएमसी फेड्रेशन सदस्यो ने भागीदारी कर उपखण्ड अधिकारी मुकेशचन्द्र मीना को ज्ञापन दिया गया।

बैठक का संचालन अन्नालाल खैर व प्रकाश गरासिया ने किया।





