
कांग्रेस नेता नरेंद्र मीणा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में 143 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित।
अलवर। अलवर के जगन्नाथ मंदिर के सामने कांग्रेस नेता नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता व पार्षद नरेन्द्र मीणा के जन्मदिन के अवसर पर अलवर ब्लड बैंक के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 143 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। बाद में रक्तदाताओं को नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र मीना, व कार्यक्रम में पधारे कांग्रेस नेताओं ने स्मृति चिन्ह, डोनर प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया। नरेंद्र मीणा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु निश्चित हैं, लेकिन कई लोगो की मृत्यु दुर्घटनाओं एवं अन्य बीमारी के दौरान रक्त की कमी से होती है। ऐसे में रक्तदान के द्वारा मनुष्य को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे पुण्य की प्राप्ति भी होती है। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।










