A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

भारत में वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में बच्चों के जन्म संख्या में कमी आई

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025-: सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर आधारित “वाइटल स्टैटिकस ऑफ इंडिया” की 13 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट जारी की गई। जानकारी अनुसार इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतदेश में वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष वर्ष 2023 में जन्म दर में कमी आई, परन्तु मौत का आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार बढ़ा है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2023 में करीब दो करोड़ बावन लाख बच्चों का जन्म हुआ था छो कि वर्ष 2022 की तुलना में दो लाख बत्तीस हजार कम था। क्योंकि वर्ष 2022 में जन्म का आंकड़ा दो करोड़ चौवन लाख बत्तीस हजार था। जानकारी अनुसार वर्ष 2023 में 86•6लाख लोगों की मौत दर्ज की गई थी। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 86•5लाख करीब रहा था हेल्थ मिनिस्ट्री के कोविड 19 डैशबोर्ड के अनुसार 05 मई 2025 तक देशभर में कोविड के कारण करीब 5लाख 33हजार 665मौतें हो चुकी हैं। जानकारी अनुसार सबसे अधिक मौतें वर्ष 2021 मे दर्ज की गई थी, उस समय कोविड की सेकेंड वेव चल रही थीं। उस समय 2020 की तुलना मे 21लाख मौतें हुई थीं। वर्ष 2020 मे कुल 81•2लाख मौतें और वर्ष 2021में यह आंकड़ा 01करोड़ 02लाख 02 हजार से अधिक था। वर्ष 2023 मे पूरे देशभर मे जन्मों का कुल रजिस्ट्रेशन 98•4% रहा है।वर्ष 2023 मे कुल दर्ज जन्मों मे संस्थागत जन्मों अस्पताल मे हुए जन्म का हिस्सा 74•7% रहा। रिपोर्ट में सिक्किम का डेटा शामिल नही किया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!