A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाटा पुलिस ने तीन बोरी और चार गत्ते हस्तनिर्मित पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

हाटा पुलिस ने तीन बोरी और चार गत्ते हस्तनिर्मित पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

 

 

हाटा कुशीनगर ,हाटा त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा चौकी इंचार्ज रूपेंद्र पाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे हस्तनिर्मित पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन बोरी और चार गत्ते पटाखे जब्त किए।

प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हाटा क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में हस्तनिर्मित पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक के साथ हाटा कोतवाली के कई सिपाही शामिल रहे। बरामद किए गए पटाखों की कुल मात्रा और उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह इन पटाखों की सप्लाई कहाँ करने वाला था।

Back to top button
error: Content is protected !!