A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ :-धमतरी “प्रधानमंत्री जनमन योजना की उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए ” धमतरी जिला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा कलेक्टर अविनाश मिश्रा को प्रदान किया गया सम्मान,मिला राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान

धमतरी, 17 अक्टूबर 2025 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में धमतरी जिले को प्रधानमंत्री जनमन योजना (पीएम जनमन) के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह सम्मान धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने नेतृत्व में योजना को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू कर एक मिसाल पेश की है।

नवाचार, पारदर्शिता और जनभागीदारी का संगम

धमतरी प्रशासन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता का आंदोलन बना दिया।

ग्राम स्तर तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई नवाचार अपनाए गए।

तकनीकी साधनों और समुदाय आधारित सहभागिता के माध्यम से योजना के प्रत्येक घटक को पारदर्शी व परिणाममुखी बनाया गया।

अतिपिछड़ा जनजातीय कमार समुदाय के लिए सम्मानजनक जीवन की ओर कदम

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम मसानडबरा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति.. कमार समुदाय के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं।

यह पहल न केवल आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में भी ऐतिहासिक है।

यह देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ राज्य की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी है, जो पूरी तरह कमार जनजाति के पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

अब तक 1481 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 982 आवास पूर्ण हो चुके हैं, यह आँकड़ा प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

“धमतरी मॉडल” — प्रेरणा पूरे प्रदेश के लिए

पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी धमतरी जिले के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था “धमतरी मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

यह राष्ट्रीय सम्मान केवल एक अधिकारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले की सामूहिक भावना, परिश्रम और जनभागीदारी की पहचान है।

धमतरी प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और आम नागरिकों ने मिलकर यह सिद्ध किया है कि जब जन और प्रशासन एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो परिणाम असाधारण होते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान

धमतरी जिले की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि यदि जनकल्याणकारी योजनाओं को नवाचार और निष्ठा से लागू किया जाए, तो वे जीवन बदलने की शक्ति रखती हैं।

धमतरी का “जनमन मॉडल” अब पूरे देश में समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का उदाहरण बन चुका है।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!