A2Z सभी खबर सभी जिले की

कल मनाई जाएगी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की 138 वीं जयंती

मुंगेर बिहार मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में मंगलवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 138वीं जयंती मनाई जाएगी युवा नेता प्रणव कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार 21 अक्टूबर को शहर के कष्ट हरिणी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 138वीं जयंती अपराह्न 12:00 बजे मनाई जाएगी उन्होंने कहा कि डॉ श्री कृष्णा सिंह की जयंती मनाने के पश्चात ब्रह्मर्षि समाज की तीन निम्नलिखित बिंदुओं पर बैठक आहूत की गई है।
1) बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जयंती मनाने को लेकर
2) राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह की समीक्षा बैठक
3) संगठन विस्तार पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा उन्होंने समाज के सभी बुद्धिजीवियों से आग्रह किया है कि समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!