
जयपुर
शाहपुरा के नयाबास निवासी राहुल घोसल्या कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहा था जो ब्रेन हेमरेज आघात के कारण 8 अक्टूबर से ही अस्पताल में भर्ती था। ईलाज से सन्तुष्ट नहीं होने पर परिवार और समाज के लोगों ने भारत में ईलाज करवाने की मांग की। इस पर क्षेत्र के नेता और परिवार के लोगों ने भारत व राजस्थान की सरकार से वापस भारत लाने की मांग की। इसके लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल,उपेन यादव, महेंद्र चौधरी,आलोक बेनीवाल, चौमूं विधायक श्रीमती शिखा मील बराला ने भरसक प्रयास किया। साथ ही जन सहयोग से फण्ड इकट्ठा किया।
इस प्रक्रिया को पूरा होने में समय तो बहुत लगा लेकिन दीपावली की शाम 20 अक्टूबर को एयरलिफ्ट से जयपुर एस एम एस अस्पताल में भर्ती करवाकर ईलाज शुरू करवाया गया है। क्षेत्र के सभी लोग राहुल के जल्दी ठीक हो जाने की कामना करते नजर आए।





