A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में दिवाली नृत्य करते हुए निकली यदुवंशियों की टोली

रीठी,कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251023 WA0016 1

रीठी तहसील मुख्यालय में दीपावली पर्व के अवसर पर बुधवार को गोवर्धन पूजा के साथ साथ नगर के गोरैया बाबा पर ग्राम के सभी नागरिक एकत्र होकर सभी की मनोकामना व सुख शान्ति के लिए प्रार्थना की, साथ ही नगर के ग्वालों द्वारा पारंपरिक दीवारी नृत्य जो अपने आप मे एक अद्वितीय कला व राग है जो यदुवंशियों द्वारा पुरातन काल से परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं, गोरैया बाबा में गांव की गायों का पूजन कर बिचकाने की परंपरा है जो गौ माता सभी के उत्तम स्वास्थ्य व स्वस्थ बनाने में जैसे दूध, गोबर, गौमूत्र आदि से मदद करती है। सभी ग्वाल नृत्य करते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर पूज्य गोरैया बाबा पहुँचे। देखा गया कि इस ग्वालों के नृत्य की झांकियों को देखने आसपास के हजारों दर्शक पहुंचे। पूरा नगर गोकुल ग्राम बन वृंदावन धाम बन गया। सभी हंसी खुशी से झूमते एक दूसरे को गले मिल आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देते दिखे। रीठी के बस स्टैंड परिसर में स्थित गोरैया बाबा के स्थान को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा व फूल मालाओं से सजाया गया था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!