महाराजगंज 25 अक्टूबर। निर्मला इंटर कालेज, मिठौरा में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण का विधिवत शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों में ऐसे खिलाड़ी भरे पड़े हैं, जिनकी रफ्तार भले ही मैदान में हो, पर नाम अखबार में आने का मौका कम मिलता है। यह अभियान उसी कमी को पूरा करेगा। विधायक ने आगे कहा कि आज देश में खेलों के प्रति नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय खिलाड़ी लगातार झंडा बुलंद कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि इस उपलब्धि में गांवों की प्रतिभाएं भी खुलकर शामिल हों। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्रों में आयोजित यह स्पर्धा ग्रामीण बच्चों को न सिर्फ खेल की बारीकियां सिखाएगी, बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का रास्ता भी दिखाएगी । खेल स्पर्धा में कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मी. दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ी छात्र छात्राएं अपने हुनर का प्रदर्शन करने पहुंचे।
विधायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिश्रम का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि यहां से कई खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय, करुणेश गुप्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गोविंद जायसवाल, शिक्षक बैजनाथ पटेल, अखिलेश पाठक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!