A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:धोरपा में 11 हजार वोल्ट की लापरवाही ने ली जान! — खेत में गिरे तार से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

धोरपा में 11 हजार वोल्ट की लापरवाही ने ली जान! — खेत में गिरे तार से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्साIMG 20251031 WA0179

संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया
विंढमगंज (सोनभद्र)।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोरपा में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। अपने धान की फसल की निगरानी करने गए धोरपा ग्राम पंचायत के बिछियहवामर टोला निवासी लाल मुनि यादव (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय तपसी यादव की 11,000 वोल्ट की बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अमवार फीडर से आपूर्ति होने वाली लाइनें पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। कई बार विभाग को सूचित करने के बावजूद न तो मरम्मत हुई, न ही तार बदले गए। इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि एक किसान की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि मृतक के पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटे — प्रिंस (12), मुलायम (17) और आनंद (8) हैं, जिनकी परवरिश अब बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे, ताकि उनका भरण-पोषण हो सके।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते बिजली के तार बदले गए होते, तो आज एक परिवार उजड़ने से बच जाता। मौके पर मौजूद लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आए।

ग्रामीणों का सवाल: “क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा बिजली विभाग?”

Back to top button
error: Content is protected !!