
पुरदिलनगर / हाथरस। कस्बा के जलेसर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात्रि में ट्यूबवेल की कोठरी से दीवाल काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली की मोटर एवं कुटी की मशीन पर लगी मोटर एवं टूल किट चोरी कर ली। कस्बा के जलेसर रोड के पास विकास दीक्षित पुत्र बिशनचंद दीक्षित मोहल्ला ब्राह्मण पुरी का ट्यूबवेल है जहां पशु भी रहते हैं। विकास दीक्षित द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।












