
पुरदिलनगर
में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कस्बे के कटरा मोहल्ला में बीएलओ ने लोगों को जागरूक करते हुए संशोधन प्रपत्र वितरित किए, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा त्रुटियों को सुधारने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर जानकारी दी। बीएलओ संजीव कुमार तथा सुपरवाइजर मुनेश पाठक ने इस अभियान में पात्र नागरिकों को प्रपत्र-छह, सात एवं आठ उपलब्ध कराए, जिसके माध्यम से नए मतदाता नाम दर्ज करा सकते हैं और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही विवरण में सुधार कराया जा सकता है। बीएलओ पुरदिलनगर कस्बे के कटरा मोहल्ला में प्रपत्र बांटते बीएल द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और समय रहते प्रपत्र भरकर संबंधित विद्यालय या मतदान केंद्र पर जमा करें












