
पुरदिलनगरः गांव पोरा में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शिव शक्ति बालाजी धाम पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष हरिओम वर्मा ने कहा, ‘सब सुख लहे तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डर ना’ हनुमान चालीसा का पाठ कराने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। बजरंगबली सभी समस्याओं को हर लेते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हर शहर और गांव में होना चाहिए। सभी हिंदुओं को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विचित्र नारायण, बनी सिंह, अन्नू चौहान, श्रीहर प्रसाद, विनोद माहेश्वरी, इंद्रवीर, किशन चौहान, रबि राघव, विजय कुमार, दीपक, अशोक कुमार, राकेश, राम सिंह पुजारी, मुन्नालाल, अभिषेक, मोहित मौजूद थे।












