A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड

सभी पदाधिकारी ने ली आज शपथ

ममता चौहान  जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही सरकार-नरेश बंसल

एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 15 नवम्बर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता व समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग एवं तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर कर मुख्य अतिथी सांसद नरेश बसंल का स्वागत किया। समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संगठन एकता के बल पर चलता है। संगठित होकर व्यापारियों की उन्नति के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। 2027 में होने वाले कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में व्यापारी अपने सुझाव दें। सभी के सहयोग से कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा।

IMG 20251115 WA0204 2प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सभी एकजुट होकर व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे। मिलकर व्यापार मंडल को सफलता की नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। धर्मनगरी में आयोजित होने वाले विभिन्न पर्वों में व्यापारी विशेष भूमिका निभाते हैं। आने वाले कुंभ मेले में भी व्यापारी अपना पूर्ण सहयोग सरकार और प्रशासन को देंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए विभिन्न जनपदों के व्यापारियों सहित सभी का आभार जताया। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि व्यापारी प्रशासन के साथ हमेशा सहयोग करता है। प्रशासन को भी व्यापारियों का सहयोग करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान गंगोत्री रावल शिव प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता दर्जा मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी विचार रखे और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। हल्द्वानी से शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र, पूरनलाल शाह आदि का शिवकुमार कश्यप एवं मयंक मूर्ति भट्ट ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र भटेजा, उदयराम सेमवाल, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पवन कृष्ण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। मंच संचालन विश्वास सक्सेना ने किया।IMG 20251115 WA0200 1

Back to top button
error: Content is protected !!