
अयोध्या
पत्रकारिता जगत की सक्रिय आवाज़ और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय के इकलौते पुत्र वैभव पांडेय (22) का बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में असमय निधन ने पूरे मीडिया परिवार को स्तब्ध कर दिया है। वैभव पांडेय अवध विश्वविद्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। बताया जाता है कि रात में अचानक उठने के दौरान वे लड़खड़ाकर मुंह के बल गिर पड़े। गिरने के साथ ही नाक व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना अप्रत्याशित था कि संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्री पाण्डेय थाना तारुन क्षेत्र के बालापुर निवासी हैं। उनके इकलौते पुत्र की अचानक हुई इस मृत्यु से परिवार के लोग पूरी तरह टूट चुके हैं। घर में मानो चीखों का सन्नाटा पसरा हुआ है। वैभव के निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की ऐसी लहर है कि हर आंख नम हो उठी।
मेधावी, शांत स्वभाव और सपनों से भरे युवा वैभव के चले जाने से पत्रकारिता जगत। सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदाय में गहरा दुःख व्याप्त है। हर कोई यही कह रहा है कि इस नाजुक घड़ी ने शब्दों को मौन कर दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अथाह पीड़ा को सहने की शक्ति दे।







