

ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड
हरिद्वार ,मिथिला एकता मंच एवं
राधे गोविंद नारायण सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 16 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके सहयोगी अखिल भारतीय श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर ट्रस्ट है 16 तारीख को भव्य और दिव्य रूप में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया भागवत कथा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु एवं गौ माता के रक्षार्थ हो रही है महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा की जाती है किसी भी कथा से पहले। क्योंकि कहा जाता है की कलश यात्रा में जब नगर का भ्रमण किया जाता है। और देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है तथा कथा स्थल को पवित्र नदी के जल से पवित्र किया जाता है। और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है ।
जमालपुर कला से भव्य कलश यात्रा भागवत कथा के साथ शुरू हुई इसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ,पार्षद विनीत चौहान, मिथिला एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी, कुंदन मिश्रा ,राजकुमार ठाकुर, संतानु ठाकुर, कृष्णा झा ,गोपाल झा, कंचन मिश्रा ,रोशन देवी ,नीलम देवी ,सविता शाह, भोला पासवान और युवा विधायक बिहार मैथिली ठाकुर उपस्थित रहे ।तथा कलश यात्रा के पश्चात सभी के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था युवा विधायक बिहार मैथिली ठाकुर के द्वारा की गई।







