
कुशीनगर में राज्य महिला आयोग के सदस्य ने किया दौरा

हाटा कुशीनगर ,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी बुधवार को तहसील क्षेत्र के आगरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया l आयोग की सदस्य ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के चार गर्भवती महिलाओं को पोषण की पोटली देकर सम्मानित किया और 6 माह के नवजात शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार में भाग लिया l इस दौरान आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया l

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाये चला रहीं हैं lऔर सरकार उनके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है lइसके पश्चात उन्होंने वन स्टाप सेंटर कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया l इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित,डीपीओ ,सीडीपीओ हाटा प्रत्यूष चंद्रा सुपरवाइजर, मोनिका सिंह अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l







