A2Z सभी खबर सभी जिले की

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करे- विधायक लारिया

IMG 20251121 WA0133

IMG 20251121 WA0136

IMG 20251121 WA0129सागर/ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर केंद्रित थीं। इस कार्यशाला में मकरोनिया ग्रामीण एवं मकरोनिया नगर मंडल के अध्यक्ष, बीएलए-2,पार्षदगण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विधायक लारिया एवं पदाधिकारी ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति से मतदान अधिकारी (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित बीएलओ- 2 को मतदाता पंजीकरण फार्म भरने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। वर्ष 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन प्रति प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके बताए। कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए दो नवीनतम रंगीन फोटो, मतदाता पहचान पर्ची क्रमांक और आधार क्रमांक प्रस्तुत करना अनिवार्य है।विधायक लारिया ने उपस्थितों को अधिक से अधिक नए और छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ने का आग्रह किया। विधायक लारिया ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!