

वालिया ग्लोबल एकेडमी में फ्लैम लेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्वावलम्बन, रचनात्मकता, स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति जागरुकता तथा बिना आग के सुरक्षित एवं पौष्टिक व्यंजन बनाने की कला विकसित करना था। विद्यार्थियों ने फल सब्जियों, डेयरी उत्पादों व अन्य सामग्री का उपयोग कर डोरी मौन केक, लडू, पान लड्डू कोल्ड काफी, भेल पुरी, चिप्स, चना चाट, नींबू पानी, जलजीरा, बिस्कुट ब्रेड केक, सैंडविच आदि विभिन्न प्रकार के नवाचारी व्यंजन तैयार किए, जिनमें उनकी कल्पना शीलता व प्रस्तुति कौशल साफ झलक रहा था। निर्णायक मंडल में अध्यापक कुमुद कुमार, आशुतोष, श्रीमंती रश्मि अवस्थी, श्रीमती चंचल चावला एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिवाच रहीं। जिन्होंने प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद प्रस्तुति, स्वच्छता, समय प्रबंधन व टीम वर्क के आधार पर किया। विद्यालय के प्रबंधक कमलकान्त वालिया व अश्विन वालिया ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना
करते हुए कहा कि स्वास्थ्य वर्धक भोजन बच्चों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाता है। प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में आत्मविश्वास, सहयोग भावना व जीवन कौशल को बढ़ावा देती हैं।





