

शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा 7 दिन से लापता है। उसकी बरामदगी के लिये लोग थाने में धरने पर बैठे हैं। छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। क्षेत्र के एक गांव की यह छात्रा 15 नवम्बर को साईकिल से स्कूल जाने के लिये निकली थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छात्रा की साईकिल ग्राम रशीदपुर गढ़ी में खड़ी मिली थी। पता चला है कि वहां से वह ई-रिक्शा में बैठी थी, जिसमें पहले से एक महिला मौजूद थी। उसके बाद से छात्रा का पता नहीं चला है। शिवसेना नेता वीर सिंह के नेतृत्व में छात्रा के परिजन व अन्य लोग थाना शहर कोतवाली में एकत्र हुये और छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा की तलाश लगातार जारी है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।







