A2Z सभी खबर सभी जिले की

58 गर्भवती महिलाओं की जांच, 7 हाई रिस्क में

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर लगा शिविर, मिला परामर्श

बयारा डुमरियागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा के नेतृत्व में एक चिकित्सा टीम ने 58 गर्भवती महिलाओं की जांच की और उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

IMG 20251125 063930

शिविर में जांच के दौरान 7 उच्च जोखिम वाली गर्भवती

महिलाओं की पहचान की गई। इन महिलाओं में मुख्य रूप से खून की कमी पाई गई।

डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च रक्तचाप और भ्रूण का असामान्य आकार उच्च जोखिम के प्रमुख कारण हो सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर इलाज और परामर्श देना महत्वपूर्ण है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं के खून, पेशाब, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की जांच की गई। उन्हें अल्बेंडाजोल सहित आवश्यक दवाएं भी निशुल्क वितरित की गईं। डॉ. रेखा सिन्हा ने महिलाओं को समय-समय पर चिकित्सीय जांच करवाते रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की रीता गौतम, स्टाफ नर्सराधा, रजनी सिंह, शारदा, बंदना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता देवी और सितारा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!