दरभंगाबिहार

वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला में चमके युवाओं के नाम

दरभंगा में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 26 नवम्बर को किया जाएगा सम्मानित।

दरभंगा जिले में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध-लेखन, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता समाज में जागरूकता का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। युवा पीढ़ी को नशे की विनाशकारी प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए शिक्षा और संवाद सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से 25 नवम्बर 2025 को +2 बी.के.डी (जिला स्कूल), दरभंगा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में +2 मारवाड़ी उच्च विद्यालय के छात्र अभिराज ने प्रथम, संजू कुमारी ने द्वितीय और प्रिंस राज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य राज, बेबी कुमारी और सूरज साह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध-लेखन में प्रियांशु कुमारी, तेज नारायण कुमार और पार्थ कुमार विजेता बने।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों विधाओं में विजेताओं को 26 नवम्बर को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और नशा विरोधी अभियान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब उसकी युवाशक्ति नशे से मुक्त होकर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर हो।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!