
सागर/ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) अभियान को लेकर महिला मोर्चा मकरोनिया मंडल की एक आवश्यक बैठक आहूत की। जिला महामंत्री चैन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध और विश्वसनीय बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने मकरोनिया नगर में शत प्रतिशत मतदाता सूची शुद्धिकरण हो इस हेतु महिला मोर्चा से सहयोग की अपील की। पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आग्रह किया। इस अवसर पर जयंती मौर्य,मोनिका प्रजापति, वर्षा विश्वकर्मा, राधा राठौर, आरती ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, शिक्षा विश्वकर्मा, रेखा सूर्यवंशी, मीराबाई जाटव, रश्मि अहिरवार, रेखा वर्मा, प्रियंका यादव, संगीता अहिरवार, संगीता अहिरवार सहित महिला मोर्चा मातृशक्ति उपस्थित रहीं।








