A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सोयाबीन के अवैध भंडारण पर की गई पुलिस कार्यवाही

FB IMG 1764494467256 सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर सोयाबीन के अवैध भंडारण करने पर व्यापारियों पर पुलिस कार्यवाही की जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति शाहगढ के व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर भंडारित उपज सोयाबीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें कई व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर सोयाबीन का अवैध भंडारण पाया गया जिससे शासन की संचालित भावान्तर योजना 2025 में दुरूपयोग करने की संभावना उत्पन्न होती है जिसके विरूद्ध अवैध भंडारण करने के कारण संबंधितों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के 316, 318 समेत विभिन्न उपबंधों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इन व्यापारिक फर्मों पर दर्ज की गई FIR ,गुप्ता ब्रदर्स शाहगढ़, राघव ट्रेडर्स शाहगढ़, गुरुकृपा ट्रेडर्स शाहगढ़ , गुरुदेव ट्रेडर्स शाहगढ़ , नयन ट्रेडर्स शाहगढ़ , सुपार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी शाहगढ़ कलेक्टर ने समस्त एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए एक ही जिले में सभी मंडियों की लगातार जांच करें एवं कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो एवं उनका उपार्जन नियम अनुसार हो सके यह भी सुनिश्चित किया जाए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!