उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

मीडिया से रूबरू होकर सीएमओ ने कही थी कार्रवाई की बात अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

सुविधा शुल्क लेकर हुई वापसी, नहीं हुई बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल पर कोई कार्रवाई

अजीत मिश्रा (खोजी)

स्वास्थ्य विभाग – बस्ती मंडल 

।। बस्ती में प्राइवेट हॉस्पिटल में मानकों का उल्लंघन।।

02 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

 बस्ती ।। सीएमओ से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं, ऐसे मेडिकल सेंटरों में मरीजों का शोषण के साथ उनके जान माल का खतरा भी बढ़ गया है। शिकायतों के बाद स्वस्थ विभाग के जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाही न होना उनके संलिप्तता का प्रतीक माना जा रहा है।खबर चलने के बाद जांच करने पहुंचे थे एडिशनल सीएमओ एसबी सिंह। सुविधा शुल्क लेकर हुई वापसी, नहीं हुई बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल पर कोई कार्रवाई। स्वास्थ विभाग मेडिकल सेंटरों के मानक की जांच न करके फायर विभाग के द्वारा जारी किए NOC पर स्वास्थ्य विभाग थोप रहा सारी जिम्मेदारी।

🔥 समाजवादी नेता का चहेता बताया जा रहा अस्पताल संचालक।

मीडिया से रूबरू होकर सीएमओ ने कही थी कार्रवाई की बात अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई। मानक विहीन होते हुए ठंडे बस्ते में नजर आ रही जिम्मेदारों के जांच की फाइल।सरकारी एएनएम के आवासीय मकान के बेसमेंट में चल रहा प्रकाश नर्सिंग होम।

नियम कानून को ताक पर रखकर संबंधित अधिकारी चलवा रहे मानक विहीन प्राइवेट अस्पताल।

🔥 रजिस्ट्रेशन में लगे डॉक्टरों की डिग्री वाले नहीं करते हैं इलाज ओपी पटेल नाम का अप्रशिक्षित व्यक्ति करता है इलाज।

सवाल यह भी है की डिग्री बेचने वाले डॉक्टरों पर कब होगी कार्रवाई।कुदरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत उजीयनपुर का है पूरा मामला।

Back to top button
error: Content is protected !!