A2Z सभी खबर सभी जिले की

त्रिवेणी विद्या मन्दिर हाई स्कूल गोंदीधरमसी मे जल संचय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

जावरा -जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा त्रिवेणी विद्या मन्दिर हाई स्कूल गोंदीधरमसी मे जल संचय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद् के विकास खण्ड समन्वयक युवराज सिंह पंवार  संस्था प्रमुख अभय कोठारी, वरिष्ठ साहित्यकार रमेश मनोहरा, वीरेन्द्र सिंह चौहान,संचालक शुभम पाटीदार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|

अपने उद्बोधन में समाज सेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश मनोहरा ने कहा की पानी का उचित प्रबंधन बहुत आवश्यक हे।

 पानी के प्रदूषण से बहुत गंभीर बीमारियां होती हे।जल प्रदूषण का मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। जब पानी में हानिकारक रसायन, विषाक्त पदार्थ और जीवाणु मिल जाते हैं, तो यह हमारे पीने के पानी को जहरीला बना देता है। इससे कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं, जैसे कि डायरिया, हैजा, टाइफाइड और अन्य बीमारियाँ।

 संस्था प्रमुख श्री अभय कोठारी ने कहा कि पानी न सिर्फ हमारे शरीर के लिए जरूरी है, बल्कि यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हम सबको मिल कर पानी का संरक्षण करना हे इसके लिए हम सबको मिल कर बहते पानी को रोक कर पानी का संरक्षण करना होगा ।

विकास खंड समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार के कहां की पानी जीवन का आधार हे पानी सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है, चाहे वह मानव हो, पशु हो या पौधे, पानी का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें पानी के महत्व को समझना होगा और इसका सही उपयोग करना होगा। पानी की बचत करने के लिए हमें कई छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे, जैसे कि नल को बंद रखना, पानी का उपयोग कम करना, और वर्षा जल संग्रहण करना बहते पानी को बोरी बंधान पाल बंधान कर रोकना पानी का सदुपयोग करना स्कूल समाप्ति पर पानी ढोलने की बजाय पौधों को डालना दैनिक दिनचर्या में पानी का सदुपयोग करना होगा। कार्यक्रम मे वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने अतिथियों का स्वागत गोपाल सिंह सिसोदिया (गोठडा), अंकित ठाकुर,जीवनसिह डांगी,राहुल डांगी, कंवर लाल चौधरी ने किया। सभी विधार्थियों ने जलमित्र शपथ पत्र भरे तथा श्री पंवार ने विधार्थियों को जल संचय की शपथ दिलाई ।

विद्यालय के संचालक शुभम पाटीदार ओर प्रवीण निनामा को विकास खण्ड समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार ,सस्था प्रमुख अभय कोठारी , वीरेन्द्र सिंह चौहान,रमेश मनोहरा ने सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह भेट किया। विधार्थियों को प्रकृति की ओर चले प्रकृति के साथ चले पत्रक वितरित किए गये।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण निनामा एवं आभार प्रदर्शन अंकित ठाकुर ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!