A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

सुगिरा के विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर उत्तम सिंह यादव का ऐलान—रिकॉर्ड तोड़ो और पाओ 21 लाख रुपये का नकद इनाम

लक्ष्मी कान्त सोनी

सुगिरा के विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर उत्तम सिंह यादव का ऐलान—रिकॉर्ड तोड़ो और पाओ 21 लाख रुपये का नकद इनाम

महोबा जनपद के ऐतिहासिक गाँव सुगिरा का नाम एक बार फिर चर्चा में है। यहां के निवासी एवं विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. उत्तम सिंह यादव ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ेगा, उसे 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं, यदि यह रिकॉर्ड किसी योग की डिग्री धारक व्यक्ति द्वारा तोड़ा जाता है तो इनाम की राशि बढ़कर 22 लाख रुपये कर दी जाएगी।

डॉ. उत्तम सिंह यादव, पुत्र स्व. श्री गुलाब सिंह यादव, अपने संघर्ष और जज़्बे से पूरे देश के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो देने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास करते हुए उन्होंने अब तक चार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं और भारत का मान बढ़ाया है।

उनका कहना है कि यह पुरस्कार केवल चुनौती ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित करने का एक प्रयास है ताकि लोग कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारें और अपनी क्षमता को पहचानें।

डॉ. उत्तम सिंह यादव की यह पहल युवाओं में उत्साह भरने के साथ-साथ महोबा जिले का नाम भी रोशन कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!