A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का विधायक लारिया ने किया अनुरोध

FB IMG 1764853195373सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप प्रदीप लारिया ने भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। विधायक लारिया ने विजयवर्गीय को प्रदेश में हो रहे निरंतर विकास में विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक लारिया ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विशेष निधि से नगर पालिका परिषद मकरोनिया की पेयजल व्यवस्था कराने, गौशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रू., डॉग आश्रय स्थल निर्माण 50 लाख, विभिन्न वार्डों में सड़क डामरीकरण 1.50 करोड़ एवं विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण कार्य लागत 1.50 करोड़ और नपा कर्रापुर में पेयजल व्यवस्था कराने, नाला निर्माण 2 करोड़ रु., मंगल भवन निर्माण 1करोड़, विभिन्न वार्डों में सड़क नाली एवं सीसी रोड निर्माण 90 लाख, विभिन्न वार्डों में डामरीकरण सड़क निर्माण 1.50 करोड़ रु., शव वाहन क्रय 10 लाख एवं मोबाइल टॉयलेट 25 लाख रु. के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया। कैलाश विजयवर्गीय ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया एवं कर्रापुर के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सकारात्मक सहयोग हेतु विधायक को आश्वस्त किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!