A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी ने पुलिस चौकी सौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

लक्ष्मी कान्त सोनी

कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी ने पुलिस चौकी सौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

04 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ (@ravikant_gaud) ने पुलिस चौकी सौरा, थाना महोबकंठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, अभिलेखों, ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही चौकी की साफ–सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत क्षेत्राधिकारी ने महोबकंठ–बेलाताल मार्ग पर नव-व्यवस्थित नई पीआरवी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हाईवे पर लगातार पैट्रोलिंग, सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित रिस्पांस, रात में विशेष सतर्कता तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी का यह निरीक्षण स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!