A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

केंदुआडीह गैस रिसाव से दर्जनो लोग आए चपेट मे इलाके मे दहशत का महौल

धनबाद

लोयाबाद- केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बुधवार की अहले सुबह मे राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में तेज गैंस दुर्गंध फैलने के बाद तेजी से गैस रिसाव हो रही जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगभग एक हजार की आबादी वाले इन इलाकों में एक दर्जन से अधिक लोग गैस की चपेट मे आ गये और बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतला सहित सरायडेला स्थित सीएचडी अस्तपताल मे ले जाया गया। बताया जाता है कि आज सुबह करीबन 7 से 8 बजे के बीच अचानक मो० कासिम के घर मे सो कर उठा तो गैस के प्रभावित से एक ही परिवार का सात लोगो की अचानक तबियत बिगड़ गई और चक्कर और उल्टी होना शुरु हो गया जिससे आस-पास मे हलचल मच गया। इसी तरह पूरा राजपुत बस्ती सहित मुस्लिम बस्ती के लोगो को गैस रिसाव अपने अगोंस मे ले लिया। और देखते -देखते 20 से 25 लोगो की हालत बहुत ही खराब हो गई। वही घटना की सूचना मिलने पर जांच टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम में बीसीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर, केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित अधिकारी गैस डिटेक्टर मशीन के साथ पहुंचे। और क्षेत्र मे गैस रिसाव की जांच शुरू कर दिया गया। वही प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया कि थाना के समीप स्थित जीएम गेस्ट हाउस के झाड़ियों के आसपास से गैस निकल रही है। हालांकि गैस का प्रकार और रिसाव का सटीक स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही इस संन्दर्भ मे एरिया सेफ्टी ऑफिसर,कुसुंडा से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि क्षेत्र के आसपास के जगह में गैस होने की आशंका है। गैस का प्रतिशत अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन दुर्गंध काफी ज्यादा है। अधिकारी इसे उच्च स्तर पर रिपोर्ट कर रहे हैं और रिसाव बंद करने की तैयारी की जा रही है। आसपास के रहने वाले लोगो को बीसीसीएल टीम के द्वारा नोटिस व अलाउंस के जरिए जगह खाली करने को कहा जा रहा हैै वही बीसीसीएल एजेंट लखन लाल बरनवाल ने कहा कि गैस की लोकेशन की पहचान का प्रयास जारी है। जैसे ही स्रोत मिलेगा, उसे भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डिटेक्टर मशीन से जांच चल रही है। वही स्थानीय लोग सिरदर्द, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या की बात कह रहे हैं। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्थानीय टिंकू अंसारी ने बताया कि इलाके में कई लोग अचानक बीमार हो गए हैं। वहीं, निवासी रामकिशन ने बताया कि गैस के प्रभाव से उनका पालतू तोता भी मर गया। और स्थानीय महेश गोस्वामी ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह घर से निकलते ही चक्कर खाकर गिर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उसे जहरीली गैस का असर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि दर्जनों लोग प्रभावित हो चुके हैं, और वे परिवार सहित अस्थायी रूप से धनबाद शिफ्ट हो गए हैं। वही घटना को लेकर केन्दुआडीह थाना के पास दर्जनो एंबुलेशं खड़ी कर रखी थी। वही गैस रिसाव की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर दूरभाष पर धनबाद डीसी आदित्य रंजन सहित बीसीसीएल महाप्रबंधक को जानकारी देते हुए अभिलंब गैस रिसाव से निजात दिलाने की बात की कही गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!