A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद के युवक को उठा ले गई हरियाणा पुलिस,चालबाजी जानकर पड़ोसी दंग

*धनबाद :* साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा पुलिस ने धनबाद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित टी.वी. सेंटर मोहल्ले से 30 वर्षीय युवक रंजन कुमार राय, पिता महेंद्र राय, को गिरफ्तार किया गया।
*हरियाणी पुलिस के छापे के बाद रंजन के पड़ोसी दंग रह गए।*
गिरफ्तार युवक पर हरियाणा में दर्ज साइबर ठगी के कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। इसी आधार पर हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। बुधवार सुबह हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की।

Back to top button
error: Content is protected !!